फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए किए जाएगें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकला।
यातायात नियमों के प्रति अज्ञानता, मानवीय, भूल व लापरवाही अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनते है जिसमें जान व माल की हानि उठानी पड़ती है। इसके लिए स्पेशल सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को न केवल नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि उन्हें भी साथ लेकर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। यह बात सड़क सुरक्षा अभियान के संयोजक शमशेर सिंह कुंडू ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए वे पिछले काफी समय से अधिकारी, सामाजिक संगठन व आम जन को लेकर लगे हुए है। भट्टूकलां क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संगठनों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्राथमिकता के तौर पर दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र, तीखे मोड, अंधे मोड़, चौराहे, व्यस्त मार्ग सहित अन्य जगहों को चिन्हित कर प्रशासन-अधिकारी के संज्ञान में लाकर उनके उचित समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें