फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
खेत में काम करते समय पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन के बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन महेंद्र सिंह का लगभग 35 वर्षीय बेटा शमशेर रात्रि खेत में कार्य करने के लिए गया था। जब वह खेत में पानी चलाने के लिए मोटर का बटन दबाने लगा तो अचानक करंट लगने से वहीं गिर गया। इसके बाद सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब शमशेर को बेसुध देखा तो उन्होंने सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल में ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। एसएचओ सदर सोमवीर ढाका ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन के बेटे की खेत में काम करते समय करंट लगने मौत हो गई है तो पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें