अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। आशा वर्कर, मिड डे मील व आंगनबाड़ी वर्करों की तीनों यूनियनों की संयुक्त बैठक सामुदायिक केन्द्र में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मलकीत कौर ने की। इस बैठक में वर्करों ने हरियाणा और केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शहर भर में नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। मलकीत कौर ने कहा कि आंगनबाड़ी तथा मिड डे मील वर्करों से सरकार द्वारा कई घंटे काम करवाया जाता है, जबकि उन्हें वेतन के तौर पर नाममात्र वेतन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 10 घंटे काम करने के बाद भी स्कीम वर्करों को अपनी नौकरी पक्की होने की उम्मीद नहीं है और साथ ही मानदेय भी समय पर नहीं मिल पाता।