फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात का आरोपी झोलाछाप चिकित्सक रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव इंदाछोई में महिला की जान को खतरा बताकर उसका गर्भपात करने के मामले में धरे गए झोलाछाप चिकित्सक सुरेंद्र व उसकी सहयोगी महिला पूजा को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड मांगा है। अदालत ने चिकित्सक को एक दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि महिला पूजा को न्यायिक हिरासत में भेजा है।
सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि मामले को लेकर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया तथा डॉ. सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर आरोपी डाक्टर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में इंदाछोई निवासी महिला कुसुम ने बताया था कि उसके पेट में दर्द के बाद गांव के ही चिकित्सकसुरेंद्र ने पूजा नामक महिला के साथ मिलकर उसका गर्भपात कर दिया था। जिसके बाद से उसे ब्लीडिंग हो रही थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया था। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें