फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पांच मिनट बरसे बदरा, लेकिन टोहाना में बारिश के चलते जलभराव से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पांच मिनट बरसे बदरा, टोहाना में तेज बारिश से जलभराव
विज्ञापन

धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए वरदान साबित होगी बारिश

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/ टोहाना।
शनिवार को फतेहाबाद में महज पांच मिनट की बारिश से मौसम खुशगवार होने की बजाए उमस भरा हो गया। हालांकि, सुबह से ही बादल छाए हुए थे और शनिवार को बारिश होने की संभावना थी। लेकिन महज पांच-सात मिनट की बारिश से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उधर, टोहाना में शनिवार को हुई बारिश ने जलभराव की समस्या से निपटने के प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल दी। शहर के कई मार्ग जलमग्न हो गए। वहीं, डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में पानी घुसने से आमजन को परेशानी हुई। पानी में फंसे कई वाहन बीच में ही बंद हो गए। जमालपुर रोड पर पानी जमा होने से दुकानदारों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जमालपुर रोड के दुकानदार राकेश सिंगला, कुलदीप सैनी ने बताया कि जमालपुर रोड पर पानी जमा होने से ग्राहक दुकानों में नहीं आए, जिससे उनका काम बिल्कुल मंदा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बारिश किसानों के चेहरे पर खुशी लेकर आई। बारिश से किसानों की धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद जगी है। इससे सिंचाई के लिए जल की कमी की समस्या का भी निपटारा हो गया। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने धान की फसल की रोपाई कर ली थी यह बारिश उनके लिए वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन


17एफटीबीपी10 : टोहाना में बस स्टैंड पर जमा पानी,
17एफटीबीपी11 : टोहाना में बरसात के कारण हुए जलभराव से निकलते हुए लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें