अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अशोक नगर में तीन साल की बच्ची नायरा खेलते-खेलते घर की छत से नीचे गली में गिर गई। गली में बच्ची को देखते हुए राहगीरों ने शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था। परिजन बच्ची के शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही वापस ले गए।