फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुलां। केंद्र व हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर अखिल भारतीय राज्य परिसंघ व केंद्रीय परिषद के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहीं दो दिवसीय हड़ताल के तत्वाधान में बुधवार को गांव धारसूल में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा 132 केबी सब स्टेशन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों की ओर से बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट धारसूल के अध्यक्ष बंसीलाल द्वारा की गईं। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस पर सब यूनिट के सचिव अनीश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने बारे, कैश लेस सुविधा प्रदान करना, पुरानी पेंशन की बहाली व समान काम समान वेतन आदि मुद्दों को लेकर कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है। जिसमें कर्मचारियों द्वारा सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए चेताया गया है। इस अवसर पर सब यूनिट धारसूल के अध्यक्ष बंसीलाल, दलबीर सिंह जेई, भगवान दलाल एलएम, राजकुमार एसएसए, विजय कुमार एलएम, एसएसए मिशुन खुराना, संजय भानू, कैलाश चंद एलएम, सचिव अनीश कुमार, जेई सुरेश सिंह व सतबीर सिंह रिटायर कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें