फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैदरवाला में सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। लोक निर्माण विभाग द्वारा गांव हैदरवाला में सड़क का निर्माण कार्य करवा जा रहा है। सामग्री में गुणवत्ता न होने को लेकर ग्रामीणों प्रदर्शन कर रोष जताया। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत विभाग की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दी।
इस बारे में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब से रमनदीप ने बताया कि जमालपुर से हैदरवाला तक सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है, लेकिन इस सड़क पर वाहन चलने से पहले ही यह सड़क उखड़नी शुरू हो चुकी है। इस सड़क में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को मामले की शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर तथा सीएम को ट्वीट किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा रात्रि के समय कार्य किया जाता है ताकि उसकी नाकामी को कोई पकड़ न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में विभाग के जेई मोनू ने बताया कि लोकनिर्माण विभाग द्वारा 9 किलोमीटर 400 मीटर की सड़क को 85 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाला जी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है। जेई ने कहा कि कुछ जगह पर काम में कमी पाई गई है। ठेकेदार को दोबारा सड़क उखाड़कर बनाने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें