फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय रैली 11 को हिसार में

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय रैली 11 को हिसार में
विज्ञापन

20 को फतेहाबाद में होगा जिला सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी की बैठक जिला प्रधान मदनलाल गुलेरिया की अध्यक्षता में पटवार भवन फतेहाबाद में हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव ओमनाथ ने किया। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य जोगिन्द्र सिंह भ्याना व जिला प्रधान मदनलाल गुलेरिया ने बताया कि 11 नवंबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ की ओर से हिसार में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ लंबे समय से आंदोलनरत है परंतु रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन बंद करना चाहती है। विधायकों एवं सांसदों को एक दिन के बाद भी पूरी पेंशन मिलती है परंतु कर्मचारियों को 30-35 साल के उपरांत भी पेंशन नहीं मिलती। 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अभी तक संशोधित नहीं की गई है। गुलेरिया ने बताया कि 20 अक्तूबर को रिटायर्ड कर्मचारी संघ द्वारा जिला सम्मेलन करवाया जाएगा वहीं रैली की तैयारी को लेकर सभी ब्लाकों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोली जाएगी। यदि सरकार ने जायज मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो सरकार को चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। फतेहाबाद ब्लाक प्रधान बेगराज व वरिष्ठ उपप्रधान रामकुमार शर्मा ने बताया कि सर्वकर्मचारी संघ के आगामी आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और 29 अक्टूबर के टोहाना प्रदर्शन में भाग लेगा। बैठक में धर्मपाल, कुलतार सिंह, बलदेव सिंह, सुभाष बुडानिया, रामकुमार शर्मा, परमानंद, दलीप सिंह कानूनगो, बनारसी दास मोंगा, महेन्द्र कुमार सहित सभी ब्लाकों के प्रधान सचिव व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


05 फतेहाबाद के पटवार भवन में आयोजित रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें