फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हांसमेंट के खिलाफ फिर बड़ी लड़ाई की तैयारी में सैक्टर तीन के निवासी, 9 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टर-3 के निवासी 9 को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सेक्टर-3 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान बलदेव बजाज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एन्हांसमेंट को लेकर सरकार के लगातार नकारात्मक रवैया पर चर्चा की गई। बैठक में बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सरकार के समस्त अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों की सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बातचीत हुई थी। उसमें सरकार पीछे हटती हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार सेक्टरवासियों को बड़ी राहत देना चाहती हैं और इसके लिए दो प्रकार की स्कीमें लेकर आ रहे हैं। जिसमें पहली स्कीम 40 फीसदी छूट के साथ वन टाइम पेमेंट और दूसरी स्कीम री केलकुलेशन से संबंधित होगी।
विज्ञापन

आश्वासन मिला था कि सेक्टरवासी पहली स्कीम में जाना चाहते हैं तो इसका फायदा 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक उठा सकते हैं। इसके बाद दूसरी स्कीम लांच कर दी जाएगी। यह स्कीम रि-केलकुलेशन की होगी जो सेक्टर इस स्कीम में जाना चाहते हैं। उन सेक्टर्स की एन्हांसमेंट की गणना उन 9 बिंदुओं को आधार मानकर की जाएगी, जिन पर बैठक में आम सहमति बनी है। 31 जुलाई को री-केलकुलेशन की पूरी नियमावली हुडा की वेबसाइट पर सार्वजनिक होनी थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। बलदेव बजाज ने कहा कि सेक्टरवासियों को मजबूर होकर जिलावार धरना प्रदर्शन तथा डीसी को ज्ञापन एवं 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने का फैसला लेना पड़ रहा है। फतेहाबाद के सेक्टरवासी भी 9 अगस्त को बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर डीसी फतेहाबाद को अपना ज्ञापन देंगे और धरना प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराएंगे। मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि यदि 19 अगस्त तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक घोषणा नहीं होती तो फतेहाबाद के सेक्टरवासी सैकड़ों की संख्या में विधानसभा घेराव के लिए कूच करेंगे। बैठक में संघर्ष समिति के उपप्रधान पवन शर्मा, मास्टर रामकुमार, देवीलाल, केवल कृष्ण अरोड़ा, डॉ. कृष्ण कुमार, रमन आहूजा, मदन मोहन ग्रोवर, सुखदेव सिंह लेक्चरर , रघुनाथ मेहता, आशु ग्रोवर, महेंद्र नारंग, रामनारायण भादू,आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें