फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, 24 को झज्जर में करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, 24 को झज्जर में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय पंचायतों के खाते में देने के विरोध में तथा अन्य मांगों को लेेकर राज्य भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी 24 जून को पंचायत एंव विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के झज्जर आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में फतेहाबाद से 250 से ज्यादा ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल होंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा जिला फतेहाबाद के सदस्य बलबीर, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, मोहन सिंह आदि ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा हमारी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हरियाणा सरकार गम्भीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2013 में नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बराबर 8100 रुपये वेतन मिलता था लेकिन आज शहर में सड़क पर झाड़ू लगाने के 13500 रुपये और गांवों में झाडू लगाने के 10000 रुपये, यानी एक जैसा काम करने पर भी वेतन में 3500 रुपये मासिक का अंतर कर दिया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को कोई किसी प्रकार की अन्य सुविधा नही दी जा रही। जिससे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ लगातार गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायतों के खाते में मानदेय भेजने के आदेश को वापस करवाने तथा सरकार द्वारा सीधा ग्रामीण सफाई कर्मचारी को खाते में मानदेय देने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये देने, बेगार पर रोक लगाने, स्थाई कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, हटाये गए कर्मचारियों को वेतन सहित काम पर वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें