फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रैली आज, फतेहाबाद के डीएसपी रविंद्र तोमर करेंगे अमित शाह के सुरक्षा घेरे की अगुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जींद में वीरवार को होने वाली बीजेपी की युवा हुंकार रैली को लेकर फतेहाबाद प्रशासन और बीजेपी स्थानीय इकाई ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में शिरकत करने आ रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा करने वाले चार प्रमुख पुलिस अधिकारियों में फतेहाबाद के डीएसपी रविंद्र तोमर भी शामिल होंगे। तीन आईपीएस के साथ डीएसपी रविंद्र तोमर वीवीआईपी स्टेज की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रैली के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिन पंद्रह जिलों के बीजेपी कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे, उनमें फतेहाबाद का बीजेपी कार्यालय भी शामिल है। इस बीच प्रशासन और बीजेपी स्थानीय इकाई ने अपने-अपने स्तर पर सुरक्षा व अन्य तैयारियां पूरी करने का दावा किया है।
खुले में पेट्रेाल-डीजल बेचने पर प्रतिबंध
जींद रैली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध कर लिए हैं। शहर में कई जगह पैरामिलिर्टी की फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने बुधवार को ही औपचारिक आदेश जारी कर जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को खुले में पेट्रोल-डीजल बेचने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। खुद पुलिस कप्तान दीपक सहारण पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की कई टुकड़ियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। फिलहाल फतेहाबाद पुलिस का बेस पुलिस लाइन को बनाया गया है।
विज्ञापन

बीजेपी की तैयारियां पूरी, झंडा-डंडा, स्टीकर, हेलमेट और पैकिंग के लिए वर्करों को दिए दो लिफाफे
जिला प्रशासन से इतर बीजेपी की जिला इकाई ने भी जिलाध्यक्ष वेद फुलां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की फौज को जींद ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। जींद में अमित शाह की रैली में जाने वाले उन सभी बाइक सवार कार्यकर्ताओं को बीजेपी जिला कमेटी से छह चीजों से लैस किया गया है। उन्हें बाइक पर लगाने के लिए झंडा व डंडा, हेलमेट और बाइक पर लगाने के लिए स्टीकर, घर पर खाना पैक करने के लिए दो सिल्वर लिफाफे दिए गए हैं।
बाइक सवारों के साथ चलेंगे मैकेनिक और मिस्त्री
बीजेपी जिला कमेटी द्वारा प्रत्येक मंडल से बाइक के जत्थों के साथ दो गाड़ियां अलग से चलेंगी जिनमें मोटर साइकिल को ठीक करने वाले मैकेनिक, पंचर आदि व्यवस्था से निबटने के लिए मिस्त्री की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मंडल से एक एंबुलेंस और कुछ चिकित्सकों की व्यवस्था भी पार्टी की ओर से खुद के स्तर पर की गई है। ताकि आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। फतेहाबाद से बाबा फरीद वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस बीजेपी की ओर से रैली में जाएगी।
रोडवेज बसों या गाड़ियों की डिमांड नहीं, रिश्तेदारों से बाइक मांग रहे बीजेपी कार्यकर्ता
जींद रैली की सफलता के लिए बीजेपी वर्कर पूरा जोर लगा रहे हैं। चूंकि इस रैली में चार पहिया वाहनों से नहीं जाना है तो बीजेपी की ओर से रोडवेज बसों या अन्य वाहनों का इस्तेमाल नहीं होगा। बीजेपी वर्कर इन दिनों अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से एक दिन के बाइक मांग रहे हैं ताकि जींद रैली में संख्या बल बढ़ाया जा सके।
वर्जन
जींद रैली के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। फतेहाबाद जिले से दस हजार से अधिक बाइक रैली में शिरकत करेंगी। कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही की तरह जाएंगे और रैली को सफल बनाकर वापिस लौटेंगे। कई तरह की तैयारियां की गई हैं ताकि आपात स्थिति से निबटा जा सके। ये रैली पिछले सारे रिकार्ड तोड़ेगी, इतना तय है।’
विज्ञापन

वेद फुलां, बीजेपी जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद।
वर्जन
जींद रैली को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली के चलते किसी आम वाहन चालक को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यातायात पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें