फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन फीस नहीं, बिजली के रेट घटाए सरकार: दौलतपुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद
इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा गांवों में बिजली कनेक्शन 200 रुपये में करने की योजना को केवल मात्र आमजन को बरगलाने के लिए की गई घोषणा करार दिया। विधायक दौलतपुरिया ने कहा कि आमजन को ऐसे किसी कनेक्शन का कोई लाभ नहीं हो सकता, जिसका बिल ही उसे हजारों में भरना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कनेक्शन फीस कम करने की जगह, यदि बिजली के दामों में की गई अनाप-शनाप बढ़ौत्तरी को कम करती तो इसे उसकी जनकल्याणकारी सोच कहा जाता।
दौलतपुरिया ने कहा कि जीएसटी का असर बिजली बिलों पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि एक तो पहले ही बिजली के दाम आमआदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब यदि वह बिजली बिल सही समय पर नहीं भर पाता है, या किसी कारणवश उसका मीटर बिल न भर पाने की वजह से कट जाता है तो उसके 4 हजार रुपये बिजली बिल पर 18 प्रतिशत का जीएसटी भाजपा सरकार ने लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्तासीन होने के बाद से लेकर अब तक हुए विधानसभा सत्रों में वे अनेकों बार अन्नदाता किसान की ढाणियों में बिजली पहुंचाने की विशेष मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस नीति नहीं बनाई। जिन किसानों व गरीब ग्रामीणों पर बड़ा बिजली जुर्माना किया हुआ है, उन पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने तक की मांग उन्होंने सरकार से की, लेकिन उस पर भी भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक कमरे में गुजर-बसर करने वाले आम नागरिक का बिजली बिल जब 2 हजार रुपये से अधिक का आता हो, तो ऐसे में उसके लिए एक बार बिजली कनेक्शन लेने की फीस 200 रुपये होना कोई मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुरिया ने कहा कि सरकार पहले बिजली के दाम घटाने, किसानों व गरीब लोगों पर किए गए अनाप-शनाप बिजल जुर्माने को माफ करने व गांव के आखरी छोर व हर ढाणी तक बिजली पहुंचाने का काम करे, फिर सही मायनों में ग्रामीण आंचल के लोगों का कल्याण होगा। अन्यथा ऐसे बिजली कनेक्शनों की फीस 200 रुपये करने का इन आम ग्रामीणों ेको कोई लाभ नहीं मिलने वाला, जिनका बिजली बिल भविष्य में 1500 रुपये प्रति माह के हिसाब से आने लगे। दौलतपुरिया ने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर बिजली कनेक्शनों की फीस से ज्यादा बिजल के दाम घटाने और किसानों व गरीबों पर लगाए गए अनाप-शनाप जुर्माने को पहली कलम से माफ करने का काम किया जाएगा, जिसका स्थाई लाभ इन लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें