फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सअप ग्रुप में सुसाइड नोट डालकर गायब हुआ बीडीपीओ दफ्तर का हैड-क्लर्क, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्सएप ग्रुप में सूसाइड नोट डाल बीडीपीओ दफ्तर का हेड क्लर्क गायब, हड़कंप
विज्ञापन


भूना।
भूना के बीडीपीओ दफ्तर के हेड क्लर्क संदीप शर्मा के एक वाट्सएप मैसेज ने मंगलवार को जिले में हड़कंप मचा दिया। एक स्थानीय वाट्सएप ग्रुप में संदीप शर्मा ने सूसाइड करने की बात कही है और इसके लिए उन्होंने तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें भूना पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि, रतिया निवासी एक प्रापर्टी डीलर और एक प्रदेश स्तरीय बीजेपी नेता का नाम शामिल है। वाट्सएप ग्रुप में इस मैसेज को डालने के बाद से बीडीपीओ दफ्तर के हेड क्लर्क संदीप शर्मा गायब हैं। जिसके चलते उनको लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर इस आनलाइन सूसाइड नोट के वायरल होते ही जिला प्रशासन में भी अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद भूना एसएचओ और बीडीपीओ मंगलवार दोपहर हेड क्लर्क संदीप शर्मा के घर पहुंचे और उनके परिजनों से उनके बारे में जानकारी जुटाई। दूसरी ओर भूना बीडीपीओ रविंद्र दलाल ने पुलिस में शिकायत देकर व्हाट्सअप ग्रुप में डाली गई पोस्ट की जांच करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने संदीप शर्मा की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सात माह पहले भी हेड क्लर्क संदीप शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे और दो दिन के बाद वो महाराष्ट्र के शिर्डी में मिले थे।

वाट्सएप ग्रुप में ये लिखा हेड क्लर्क संदीप शर्मा ने
मैं संदीप शर्मा, बीडीपीओ दफ्तर असिस्टेंट हूं। आज मुझे दूसरा दिल का दौरा आने के कारण मैं परेशान हो गया। जिस कारण मैं अपने परिवार को परेशान नहीं करना चाहता। इसलिए मैं सूसाइड कर रहा हूं। जिसके तीन लोग जिम्मेदार हैं नंबर 1 ब्लॉक समिति भूना की चेयरपर्सन का पति शिव गर्ग लहरियां, नंबर 2 प्रदेश स्तरीय बीजेपी नेता, नंबर 3 प्रिंस कुमार दुकान नंबर 54 अनाज मंडी रतिया, जिसके पास मेरे साढे़ तीन लाख रुपये जमा है पर अब वो आना कानी कर रहा है। ना ही मेरा फोन उठाता और ना ही मुझे मिलता है।
विज्ञापन


गायब होने के कारणों पर माथापच्ची जारी, तबादला और पैसे वापस ना मिलने की टेंशन
बीडीपीओ दफ्तर के हेड क्लर्क संदीप शर्मा द्वारा अचानक गायब होने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। उनके द्वारा डाले गए सूसाइड नोट में उन्होंने एक प्रिंस नामक व्यक्ति से साढ़े 3 लाख लेने की बात कही है जो उसे लौटा नहीं रहा। लेकिन इसमें बीजेपी नेता व ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि का लिंक समझ से परे है। दफ्तर के कुछ लोग नाम ना छापने की शर्त पर बता रहे हैं कि कुछ दिन पहले संदीप शर्मा का तबादला हथीन कर दिया गया था जिसके कारण वो परेशान चल रहा था और उसने तबादला रुकवाने के लिए प्रदेश स्तरीय नेता से संपर्क भी किया था, लेकिन बात बनी नहीं। इसके अलावा ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि से भी उनकी बात बिगड़ी हुई बताई गई है। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि उक्त चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने ही उसका तबादला करवाया था।

परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी, सगाई हो चुकी है बेटी की
अचानक लापता हुए हेड क्लर्क संदीप शर्मा के घर में उनकी पत्नी सरोज, दो बेटे और एक बेटी है। बताया कि बेटी की सगाई हो चुकी है जबकि बड़ा बेटा बीटेक का छात्र है और छोटा बेटा प्लस-वन में पढ़ाई कर रहा है। शर्मा के अचानक गायब होने से परिवार भी सदमे में है और इधर-उधर उनकी तलाश कर रहे हैं। घर पहुंचे एसएचओ और बीडीपीओ को संदीप शर्मा की पत्नी सरोज ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति संदीप शर्मा ठीक-ठाक घर से रतिया जाने के लिए निकले थे। उनका छोटा बेटा ही उनको बस स्टैंड तक छोड़कर आया था। सरोज के मुताबिक उनके चेहरे पर उस समय कोई तनाव नहीं दिख रहा था।

रतिया पहुंचे थे संदीप, आखिरी लोकेशन बलियाला गांव की
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेड क्लर्क संदीप शर्मा मंगलवार को रतिया पहुंचे थे। रतिया में फतेहाबाद रोड़ स्थित बाला जी सेनेटरी दुकान पर वो दुकान मालिक सुमोध अग्रवाल से मिले थे। अग्रवाल के मुताबिक संदीप सुबह साढ़े दस बजे आए थे और आधा घंटा उनके पास रहे। दूसरी ओर एसएचओ राजेश कमांड़ो के अनुसार संदीप शर्मा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गांव बलियाला की आई थी।
विज्ञापन


चेयर पर्सन प्रतिनिधि आए सामने, बोले, शर्मा से नहीं कोई रंजिश
संदीप शर्मा के लापता होने की खबरों के बीच मंगलवार को भूना पंचायत समिति के चेयरपर्सन प्रतिनिधि शिव गर्ग लहरियां ने बयान जारी कर संदीप शर्मा से रंजिश की खबरों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि शर्मा का तबादला रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा था और इसमें उनका कोई हाथ नहीं था। इस बारे में बात करने पर बीडीपीओ रविंद्र दलाल ने बताया कि हैड क्लर्क संदीप शर्मा के लापता होने का समाचार मिला है और वाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज देखा है। इसकी जांच के लिए पुलिस विभाग को कहा गया है।

18एफटीबीपी20 : बीडीपीओ दफ्तर के लापता हैड क्लर्क संदीप शर्मा अपने परिवार के साथ।
18एफटीबीपी21 : लापता हैड क्लर्क संदीप का फाईल फोटो ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें