फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाईट लगवाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय विभाग हरेडा की ओर से हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में दस हजार एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। फतेहाबाद की नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने बताया कि इनमें सोलर पैनल 40 वाट, 7 वाट की एलईडी ऊर्जा कंट्रोलर और स्टैंड के साथ तथा 160 घंटा की लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी होगी। इस सिस्टम का लाभार्थी अंश लगभग 8650 रुपये है। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम को प्राप्त करने के इच्छुक लाभार्थी अपने प्रस्ताव के साथ 8650 रुपये प्रति सिस्टम के अनुसार निदेशक हरेडा के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 65 में आगामी 7 दिनों के अंदर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें