फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश करने व उत्पात मचाने पर 20 नामित व ढाई सौ से लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश करनेे और उत्पात मचाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना। जन विश्वास रैली में गुरू द्रोणाचार्य कालेज में हैलीपेड से रैली स्थल पर आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश करनेे, हुड़दंग मचाने, रोड जाम करने, पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने व सैकड़ों की संख्या में एक साथ उत्पात मचाने को लेकर पुलिस ने 20 नामजद व ढाई सौ से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ रमेश कुमार किरमारा की शिकायत पर यह कार्रवाई गई है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुकदमा दर्ज करने को लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी व विभिन्न राजनैतिक लोगों ने मुख्यमंत्री की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

इनके विरुद्ध हुआ मामला दर्ज
बुधवार को फतेहाबाद रोड पर बिजली घर के सामने सैकड़ों हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी व हरियाणा किसान सभा तथा सीटू एवं अन्य संगठनों के लोग मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री को फतेहाबाद रोड से होकर शास्त्री मंडी भूना में जाना था। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आ गए थे। इसी दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ दिया था। एसएचओ की शिकायत पर किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल, सीटू के जिला सचिव रमेश कुमार जांडली व उनकी पत्नी सुनीता जांडली, अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान राजकुमार, रत्ताथेह के पूर्व सरपंच जगतार सिंह, भडौला वाली के भूप सिंह, धारसूल के अध्यापक कृष्ण नैन, रत्ताथेह के केवल सिंह, कर्मचारी नेता बेगराज, जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल, किसान सभा के राज्य सचिव फूल चंद श्योकंद, रतिया के प्रधान सतपाल सिंह, चौबारा निवासी अमीलाल, भट्टू कलां निवासी विष्णू दत, पीली मंदोरी विजय जाखड़, मकैनिकल यूनियन के जिला प्रधान राजु नहला, नगरपालिका की कर्मचारी उषा रानी, लहरियां की शीला देवी, फतेहाबाद की किरण, भूना की बिमला व जाखल की सीमा सहित ढाई सौ से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, इनेलो के फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह हुड्डा, सुभाष बिश्रोई, कुलदीप बैजलपुर आदि ने कर्मचारियों व विभिन्न नेताओं के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें