फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्द्र सिंह फिर बने मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्र सिंह मेकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान नियुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ब्रांच पब्लिक हेल्थ फतेहाबाद का त्रिवार्षिक चुनाव पब्लिक हेल्थ के प्रांगण में राज्य संगठन सचिव भागचंद शर्मा की देखरेख में हुआ। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रधान सेवा सिंह व जिला सचिव सुभाष चंद, जिला कोषाध्यक्ष किताब सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसहमति से आत्माराम बैनीवाल को चेयरमैन, इंद्र सिंह घासी को ब्रांच प्रधान चुना गया। इसके अलावा लाधूराम रजलीवाल को सचिव, मेनपाल को कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार फौजी को वरिष्ठ उपप्रधान, गणपत राय को सहसचिव, प्रहलाद सिंह व रोहताश को उपप्रधान, अजीत सिंह को ऑडिटर, मनदीप सिंह को प्रेस सचिव, सज्जन पूनिया को प्रचार सचिव चुना गया। नवनियुक्त प्रधान इंद्र सिंह घासी व अन्य पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव भागचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है और कर्मचारी सरकार के खिलाफ जोर-शोर से आंदोलन करने को तैयार हैं। इसी कड़ी में 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर मेकेनिकल वर्कर यूनियन का एक-एक सदस्य विधानसभा घेराव में भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें