फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि लीडरशीप समिट 24 से 26 तक रोहतक में : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि लीडरशिप समिट 24 से 26 तक रोहतक में : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
आगामी 24 से 26 मार्च तक तीन दिवसीय कृषि लीडरशिप समिट के तहत रोहतक में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें फतेहाबाद जिला के किसान, सरपंच, पंच और पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित जनप्रतिनिधि भाग लेकर कृषि से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि इस मेले में कुक्कुट पालन, डेयरी व पशुपालन, मछली पालन तथा बागवानी से संबंधित प्रदर्शनी, कृषि व कृषि उद्योग से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़े उद्योगों की भी प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिले के विभिन्न विभागों से 79 बसें कृषि लीडरशिप समिट में जाएगी। समिट में जाने वाले किसानों को निशुल्क यात्रा के साथ-साथ खाने इत्यादि का प्रबंध भी सरकार द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें