फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: गिनती में दोबारा जीती गांव सुखमनपुर की मौजूदा महिला सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन: गिनती में फिर जीती गांव सुखमनपुर की मौजूदा महिला सरपंच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। निकटवर्ती गांव सुखमनपुर में सरपंच पद के चुनावों में हारी हुई प्रत्याशी द्वारा न्यायालय में पुन: गिनती की याचिका पर वीरवार को न्यायालय में ग्राम पंचायत सुखमनपुर से संबंधित एक बूथ की पोलिंग मशीन पर पुन: गिनती की गई, जिसमें निर्वाचित महिला सरपंच पुन: विजयी घोषित की गई। जिससे सरपंच के समर्थकों में प्रसन्नता का माहौल पैदा हो गया। सरपंच समर्थकों ने गांव में ढोल नगाड़ों पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सुखमनपुर में प्रदेश के अन्य जगहों की तरह ही 24 जनवरी 2016 को सरपंच व ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित था। चुनाव नतीजों में सीमा देवी को 362, भूपेंद्र कौर को 357 व सुमन देवी को 322 मत पड़े थे, जिस पर सीमा देवी को विजयी घोषित करते हुए सरपंच पद सौंपा गया था। लेकिन कुछ समय बाद हारी हुई प्रत्याशी सुमन देवी ने कोर्ट में बूथ नंबर 221 की पुन: गिनती करवाने की याचिका दायर की। सुमन देवी ने कोर्ट को बताया कि गांव के बूथ नंबर 221 में गिनती के दौरान सीमा देवी को 133 मत तो उसे सिर्फ 97 मत दिखाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तव में उसको 133 मत मिले थे, जबकि सीमा को 97 मिले थे, लेकिन सीमा रानी के पक्ष ने प्रभाव दिखाते हुए गैर कानूनी तरीके से उक्त रिजल्ट को गलत लिखवाया और खुद के पक्ष में 133 मत दिखाए। उसने बताया कि अगर पुन: गिनती करवाई जाती है तो उनके जीतने की संभावना है। वहीं मामले पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक मान की अदालत ने बूथ नंबर 221 की पुन: गिनती के आदेश दिए, जिस पर गुरूवार को कोर्ट में बूथ नंबर 221 की पोलिंग मशीन की दोबारा गिनती की गई। जिसमें सीमा रानी को 133 व सुमन को 97 मत दिखाए गए और जिसके बाद वर्तमान सरपंच सीमा रानी सरपंच पद बचाने में सफल रही। अधिवक्ता एमएल बैनीवभाल ने बताया कि सुमन देवी की याचिका पर बुथ नंबर 221 की पुन: गिनती करवाई गई थी जिसमें सीमा देवी को 133 व सुमन रानी को 97 मत मिले, जिसके बाद याचिका का निपटारा कर दिया गया है। वहीं इस फैसले के बाद सीमा रानी के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर खुशी का इजहार किया। फैसले के बाद सरपंच सीमा देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और सच्चाई की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें