फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना व रतिया में निजी स्कूल संचालकों ने की हड़ताल,बंद रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना/रतिया।
यमुनानगर में छात्र द्वारा स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या के मामले में टोहाना व रतिया के सभी निजी स्कूल बंद रहे। टोहाना में प्राईवेट स्कूल संघ एवं सांझा मंच द्वारा संयुक्त रूप से हड़ताल कर स्कूल बंद रखे गए। इस दौरान सभी स्कूल संचालकों ने एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहरी प्रधान धर्मपाल सैनी व सांझा मंच के प्रधान रणधीर पूनिया ने संयुक्त रूप से कहा कि बहुत ही चिंतन का विषय की संस्कार और शिक्षा आज किस दिशा में जा रहे हैं। वर्तमान में शिक्षा और संस्कार दोनों बदल गए हैं तथा दोनों पर ही चिंतन करने का समय है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में छात्र द्वारा प्राचार्य की हत्या करना निंदनीय है तथा एक सभ्य समाज में ऐसे कार्यों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि दोषी छात्र को कड़ी सजा मिले ओर कोई ऐसा करने की हिम्मत न करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से टीचर सेफ्टी एक्ट लाया जाए ताकि टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ सुरक्षा के माहौल में पढ़ा सके। इस अवसर पर ग्रीन वैली स्कूल से गौरव भूटानी, डीएवी स्कूल से मैडम माला उपाध्याय, शिवा स्कूल से सतपाल सिंगला, एसएस स्कूल से बलजीत सिंह, सचिन कुमार, नीरू रानी, भजन कंबोज, मीनू बांगा, रणधीर पुनिया, महावीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, रतिया प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से सभी स्कूल संचालकों ने एसडीएम कार्यालय में जाकर एसडीएम के रीडर हरि सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्य रितू छाबड़ा के हत्यारे को कड़ी सजा मिले तथा भविष्य में ऐसी घटना फिर ना घटे, इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाने का प्रावधान किया जाए। इस ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि मृतक प्रिंसिपल के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा भी दिया जाए। इस अवसर पर अमीर बजाज, मोहन जैन, विजय चौहान, लवकेश खुराना, स्वर्ण सिंह शम्मी, जग्गी खान, संदीप अरोड़ा सहित अनेक निजी स्कूल संचालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें