फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों की नामचर्चा पर ढीला पड़ा जिला प्रशासन, डीसी बोले, नहीं करेंगे जवाब-तलबी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
रविवार को फतेहाबाद जिले के सभी डेरा सच्चा सौदा सत्संगघरों में हुई नामचर्चा पर तीखे हुए प्रशासन के तेवर सोमवार को ढील पड़ते दिखाई दिए। सोमवार को डीसी हरदीप सिंह ने साफ किया कि सत्संगघरों में नामचर्चा पर डेरा प्रेमियों पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। बशर्ते नामचर्चा के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक या भड़काऊ न बोला जाए। उधर टोहाना और रतिया एसडीएम ने भी सोमवार को डेरा की स्थानीय कमेटी से कोई जवाब-तलबी नहीं की। इस बारे में पूछे जाने पर टोहाना एसडीएम सरजीत नैन ने इतना जरूर कहा कि सोमवार को पहले से तय बैठकों के चलते इस संदर्भ में बात नहीं हो सकी। मंगलवार को डेरा कमेटी से बात करेंगे।
गौरतलब है कि रविवार को कई दिनों की चुप्पी के बाद डेरा के जिलेभर में फैले संगतघरों में सैकड़ों की तादाद में डेरा प्रेमी इकट्ठे हुए और नामचर्चा की। इसमें जिले के सर्वाधिक संवेदनशील माने जाने वाले टोहाना और जाखल के संगतघर भी शामिल थे। टोहाना शहर में इसी विवाद में नगर परिषद कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने कुछ दिन पहले खुद डेरा कमेटी को सत्संग करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था और अब उनका कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं की। अब फतेहाबाद में धारा 144 खत्म की जा चुकी है। ऐसे में जब तक डेरा प्रेमी शांतिपूर्ण सत्संग करते रहेंगे, तब तक प्रशासन की ओर से कोई परेशानी नहीं आएगी। अगर शिकायत आती है तो निश्चित तौर पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें