अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक प्रधान हरबंस लाल सेठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा सभी सदस्यों ने मांग की कि इसका बदला पाकिस्तान से जरूर लिया जाए। इसके अलावा सदस्यों ने स्व. अशोक धमीजा, ठाकर दास आहूजा, गुरबख्श सिंह सेठी व सदस्य कर्मचंद सरदाना की माताजी को भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हरनाम सिंह, जसवंत सिंह कागड़ा, महेंद्र रत्ति, संस्कार वर्मा, एडवोकेट संतकुमार टूटेजा, एनसी वधवा, राम अवतार, रामदास मोंगा, हरबंस लाल सेठी तथा अन्य सदस्यों ने सरकार से मांग की कि युद्ध का वातावरण न बनाया जाए तथा सभी सदस्यों ने युद्ध का विरोध किया तथा डीसी को दिए समस्या पत्र पर कोई कार्रवाई न होने पर खेद प्रकट किया। यह जानकारी सचिव मदनगोपाल नारंग ने दी।