फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी बढ़ा घग्गर में जलस्तर, 12 हजार 650 क्यूसिक तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले से गुजर रही घग्गर नदी में लगातार पांचवें दिन भी जलस्तर में इजाफा देखा गया। चांदपुरा साइफन पर शुक्रवार को जलस्तर 12 हजार 650 क्यूसिक आंका गया। जोकि वीरवार की तुलना में 1 हजार 150 क्यूसिक अधिक दर्ज किया गया है। हालांकि खनौरी व गुहला चीका में पानी का जलस्तर कम हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार तक फतेहाबाद जिले में भी पानी का जलस्तर कम होगा।
विज्ञापन

22 से 25 सितंबर तक शिवालिक की पहाड़ियों में हुई लगातार बरसात के कारण घग्गर नदी उफान पर आ गई थी। घग्गर में दिन प्रतिदिन जलस्तर बढ़ता जा रहा था और यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। रतिया व जाखल क्षेत्र के किसान घग्गर के बढ़ते जलस्तर को लेकर पहले से ही परेशान दिखाई दे रहे हैं। रतिया में वीरवार को घग्गर के निचले क्षेत्र में करीब 3-4 एकड़ धान की फसल घग्गर के पानी से डूब गई थी। वहीं जाखल के गांव कासिमपुर में किसानों ने घग्गर के बांधों को मजबूत करना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को भी घग्गर में जलस्तर बढ़ता रहा। शुक्रवार को जहां चांदपुरा साइफन पर घग्गर का जलस्तर 12 हजार 650 क्यूसिक दर्ज किया गया। जोकि वीरवार से 1150 क्यूसिक अधिक था। वहीं गुहला चीका में घग्गर का जलस्तर 34 हजार 755 क्यूसिक दर्ज किया गया। वीरवार की तुलना में गुहला चीका में घग्गर का जलस्तर करीब 10 हजार क्यूसिक कम हुआ है। वहीं खनौरी में घग्गर का जलस्तर 12 हजार 725 क्यूसिक दर्ज किया गया। जोकि वीरवार की तुलना में 10 क्यूसिक कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें