फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन को लेकर भूना में चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। आगामी 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन के चलते सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की ओर से भूना बस स्टैंड पर हर वर्ग की समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के ब्लॉक प्रधान मुंशीराम व सीटू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने की। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान कामरेड रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने कहा कि जो वादे करके मोदी सरकार सत्ता में आई थी, उसे पूरा करने से पीछे हट रही है। भाजपा ने किसान को पूर्ण तौर पर कर्जमुक्त करने, किसान की फसल का भाव डेढ़ गुना देने, हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद हो उससे उल्ट रहा है। किसान की खेती बिल्कुल घाटे का सौदा बनती जा रही है जिसके चलते सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की। किसान की हालत दिन प्रतिदिन और बदतर होती जा रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर किसान, मजदूर, कर्मचारी वर्ग द्वारा 9 अगस्त को प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और पूरे भारत में 9 अगस्त को जेल भरने का काम करेगा। इस अवसर पर किसान सभा से सुरेंद्र कुमार गोरखपुर, रोशनलाल जांडली खुर्द, महेंद्र सिंह, छोटू राम, वीराराम गोरखपुर, रोहताश शर्मा गोरखपुर, सीटू से मुकेश डूल्ट, ओम प्रकाश, राजेंद्र जांडलीकला आदि मौजूद रहे और सैकड़ों आने-जाने वाले लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें