फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित कार पेड़ से टकराई, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। रतिया-सरदूलगढ़ मार्ग पर स्थित गांव जल्लोपुर के पास एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके चलते कार में सवार परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब क्षेत्र के झंडाकला के निवासी जगर सिंह के अलावा नीतू रानी व मनदीप सिंह कार पर सवार होकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे तो गांव जल्लोपुर के समीप एकाएक उनकी कार असंतुलित हो गई और फिर वृक्ष से जा टकराई। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा व टायर भी पूरी तरह नष्ट हो गया। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों के सहयोग से ही न केवल घायलों को कार से बाहर निकाला गया, बल्कि उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जाता है कि कार में सवार कुछ युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें