अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विकास आनंद ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में स्टाफ न होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। शहर में अफवाह फैली हुई है कि महाविद्यालय में स्टाफ तथा अधोसंरचना की कमी है। उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय में सभी विषयों के नियमित एवं अनुभवी अध्यापक हैं, जिनके परिश्रम व मार्ग दर्शन के कारण महाविद्यालय की सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा है। जिसमें महाविद्यालय की लड़कियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को ऐसी अफवाहों से बचने तथा अपनी तसल्ली के लिए महाविद्यालय में भ्रमण कर के यहां उपलब्ध प्रेक्टिकल लैब, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान, निर्माणाधीन केंटीन, क्लासरूम आदि देखकर एवं अध्यापकों से वार्ता करके अपनी शंका को दूर करें। प्राचार्य ने ये भी बताया कि महाविद्यालय में बहुत जल्द ही वे विद्यार्थी भी जो पहले प्रवेश लेने के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें आफलाइन दाखिले के आवेदन करने और महाविद्यालय में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा।