फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसी, एसपी, तहसीलदार सहित आधा दर्जन सहित दफ्तरों में मिला डेंगू का लार्वा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले को डेंगू से बचाने की जिम्मेदारी जिस प्रशासन पर है, उन अफसरों के दफ्तर तो खुद डेंगू का लार्वा पनप रहा है। लघु सचिवालय के आधा दर्जन उच्चाधिकारियों के दफ्तरों में डेंगू के लार्वा मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में निरीक्षण के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन दफ्तरों में मिले लार्वा को नष्ट किया। जिन दफ्तरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लार्वा मिला है, उसमें डीसी दफ्तर, एसपी दफ्तर, तहसीलदार का दफ्तर शामिल है। इतना ही नहीं, ई-दिशा केंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि के दफ्तरों में भी टीम को डेंगू का लार्वा मिला है। बहरहाल फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी अधिकारियों के कार्यालयों को नोटिस जारी कर डेंगू से बचाव के लिए सफाई रखने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की अगुवाई डिप्टी सिविल सर्जन डा. हनुमान ने की।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डा. हनुमान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डेंगू के प्रकोप से बचाव के लिए चलाये जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को उनकी टीम ने लघु सचिवालय में विभिन्न अधिकारियों के दफ्तरों में रखे कूलरों व मटकों की जांच की। इस दौरान चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान ने बताया कि तहसीलदार ऑफिस में मटके के पानी में डेंगू का लार्वा मिला है। इसके अलावा डीसी कार्यालय में कूलर के पानी में और एसपी ऑफिस की अपराध शाखा व सुरक्षा प्रभारी शाखा के कूलर और मटके के पानी मे डेंगू का लार्वा मिला है। जिला कल्याण अधिकारी ई-दिशा, ई-दिशा अधीक्षक के कार्यालय के कूलरों में भी लार्वा मिला है। डॉ. हनुमान ने बताया कि लघु सचिवालय में सैंपलिंग अभियान के तहत जिन कार्यालयों में डेंगू का लार्वा पाया गया है उन्हें नोटिस देकर डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। वहीं भविष्य में यदि डेंगू का लार्वा दोबारा मिला तो चालान काटकर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें