फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली का कहर: युवती झुलसी, जले उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो गांवों में बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए, वहीं गांव भोडिय़ाखेड़ा में एक युवती झुलस गई। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को फतेहाबाद में जब बारिश आरंभ हुई तो गांव भोडिय़ाखेड़ा में विष्णु नामक व्यक्ति के घर पर रखे इनवर्टर व बैटरी पर धमाके के साथ बिजली आ गिरी। जिससे घर में बिजली के सभी उपकरण जल गए। वहीं इनवर्टर के नजदीक बैठी विष्णु की बेटी सरिता भी झुलस गई और बेहोश हो गई। उसे परिजनों ने उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। बिजली से सरिता का एक हाथ झुलसा है। विष्णु ने बताया कि अचानक उनके घर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे वह सहम गए। बाद में पता चला कि घर में बिजली गिरी है। बिजली के कारण उनके घर के बिजली के उपकरण जल गए। वहीं दूसरी ओर गांव बरसीन में भी मंगलवार शाम को एक व्यक्ति के मकान पर आसमानी बिजली आ गिरी। बिजली सीधा उनके घर में रखे इनवर्टर व बैटरी पर गिरी, जिससे दोनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें