फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजराना रोकने के लिए कमेटी बनाकर नियम किए लागू, पकड़े जाने पर 11 हजार देना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
भट्टू मंडी में गेहूं उठान के बदले नजराने लेने के रोष स्वरूप वीरवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में व्यापारियों की मीटिंग हुई। इसमेें एसडीएम सतबीर जांगू के समक्ष व्यापारियों ने बताया कि अनाजमंडी में गेहूं के उठान को लेकर व्यापारियों से ट्रक चालक नजराना वसूलते हैं, जिससे अन्य व्यापारियों की गेहूं का उठान नहीं हो पाता। मीटिंग मेें नजराना रोककर सही तरीके से उठान कार्य करवाने के लिए सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी के पांच सदस्य उठान कार्य का नियम बनाकर कार्य करेगी। जबकि दो सदस्य कमेटी को अपना पूरा सहयोग देंगे। अगर कोई व्यापारी नजराना देता पकड़ा गया तो उस पर 11 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

नव नियुक्त कमेटी में व्यापारी रामस्वरूप माचरा, मुकेश गर्ग, सजिंद्र बैनिवाल, हुन्नामल, पूर्ण साहब पांच सदस्य कमेटी के सदस्य होंगे। उठान कार्य की सभी गतिविधियां इन्हीं सदस्यों के हाथों से गुजरेगी। इस कमेटी का सहयोग मार्केट कमेटी चेयरमैन अनिल गोरछिया व सरपंच एसोसियशन के खंड प्रधान बंसीलाल भिगासरा करेंगे। मीटिंग में एसडीएम, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व व्यापारियों के समक्ष उठान कार्य में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नियम बनाए गए। इस नियम के मुताबिक सभी व्यापारियों की गेहूं का उठान बिना नजराने के होगा। जितनी गाडिय़ां उठान ठेकेदार इस कमेटी को उपलब्ध करवाएगा, उन्हें समान रूप से वितरित की जाएगी। एसडीएम सतबीर जांगू के सुझाव पर अगर कोई व्यापारी गोशाला में 11 हजार रुपये का दान करता है तो उस दान रसीद के आधार पर गेहूं उठान के लिए एक ट्रक की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेद फुला ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी व्यापारी को गेहूं उठान में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर डीएफएससी प्रमोद कुमार, हैफेड के डीएम राजेश हुड्डा, मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह बैनिवाल, भापजा मण्डल प्रधान शीशपाल गोदारा, लवली बजाज, राकेश भाम्भू सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें