अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। मां शीतला मंदिर सेवा ट्रस्ट की बैठक मां शीतला मंदिर में हुई। बैठक में मां शीतला सप्तमी पूजन महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। संयोजक शाम लाल डोडा ने बताया कि महोत्सव के दौरान 7 मार्च को सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को भंडारे का आयोजन किया जाएगा व रात्रि को जगराता किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जगराते में गुंजन, गौरवशान, अनिल तिलकधारी सहित अनेक गायक कलाकार माता का गुणगान करेंगे। जगराते के दौरान भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को सुबह कन्या पूजन होगा। इसके उपरांत सप्तमी पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बाबा सोहन लाल गर्ग को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। मौके पर प्रधान सुभाष चंद्र, सचिव दिनेश गोयल, पंडित सतीश शास्त्री, उपप्रधान शाम लाल गर्ग, जोकेश जिंदल, मुरारी लाल गर्ग, कांशी राम, सुभाष सैनी, बंटी सिंगला, राजू पाहूजा, कीर्ति मोंगा, गौरव डोडा, बग्गा सिंह, सतनाम सिद्धू, सीता राम वर्मा, पुरुषोत्तम सामरिया, हैप्पी, लवली, बब्बू, मुंशी, ओमप्रकाश सामरिया, रामप्रताप, ज्वाला प्रसाद सहित ट्रस्ट सदस्य व सेवादार उपस्थित थे।