फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां। गांव खाबड़ाकलां में सड़क हादसे में एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बालक का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव अनेक परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत मेें खाबड़ाकलां निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र सौरभ रविवार सांय गांव से आदमपुर रोड पर बनी अपनी ढ़ाणी में जा रहा था। ढ़ाणी से थोड़ी दूरी पर चूली बागडिय़ान की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बालक को कुचलकर भाग गया। गंभीर अवस्था में घायल बालक को भट्टू कलां के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। वहां पर घायल बालक ने दम तोड़ दिया। मृतक बालक पहली कक्षा का विद्यार्थी था। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि बालक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें