फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रतिया रोड स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंाव जमालपुर शेखां निवासी सुरेंद्र कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोहाना से जमालपुर की ओर जा रहा था कि प्लाईवुड फैक्ट्री के पास रतिया की ओर से आ रही कार की टक्कर लगने से सुरेंद्र सड़क पर दूर जा गिरा। जिसके बाद वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों द्वारा इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें