फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने की इंदिरा गांधी महाविद्यालय की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसो ने की इंदिरा गांधी महाविद्यालय में तालाबंदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहना। भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कालेज में विद्यार्थियों को आ रही परेशानियों को दूर नहीं करने और नए कोर्स को लागू नहीं करवाने पर सोमवार को इनसो ने कालेज के गेट को ताला जड़ दिया। इनसो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने इनसो कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि 10 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसो के जिला प्रधान जतिन खिलेरी ने बताया कि तालाबंदी करने से पहले इनसो ने शिक्षा मंत्री हरियाणा एवं उपमंडलाधीश के माध्यम से चेतावनी दी थी कि अगर 28 जनवरी तक कालेज में विद्यार्थियों की समस्याओं का हल नहीं किया गया तो 29 जनवरी को सभी छात्र आईजी कालेज पर ताला लगा देंगे, इसके बाद भी विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से तालाबंदी करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि सरकार छात्र हितों और उनकी समस्याओं पर आंख मूंदे बैठी है। छात्र हितों के लिए इनसो आंदोलन करेगी। इस अवसर पर हलका चेयरमैन जगजीत भेाड़ी, दीपा धारसूल, विनोद धारसूल, कपिल अरोड़ा, बिल्ला, पवन कालवन, अमित, पुनीत, जय सिंह, मनोज व विनय आदि इनसो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें