अपैक्स पब्लिक के उज्ज्वल गौरी को जेईई में मिली 180 रैंक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
अपैक्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी उज्ज्वल गौरी पुत्र डॉ. कुलदीप गौरी ने जेईई एडवांस 2015 में 180वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया है।
उज्ज्वल की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थी, उनके अभिभावकों व स्टॉफ सदस्यों को बधाई दी। विद्यार्थी उज्ज्वल गौरी ने जेईई एडवांस 2017 की परीक्षा में 366 में से 296 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक में 180 रैंक पाया है, जोकि स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए उज्ज्वल व उसके अभिभावकों व स्टॉफ सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल के अच्छे भविष्य की कामना की। उज्ज्वल ने कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन व विशेष तौर पर संदीप सिंह व उनके माता पिता का सहयोग व उसके द्वारा की गई मेहनत का ही परिणाम है, जोकि वो इस स्तर पर पहुंचा है।
21 उज्जवल गोरी