फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगाकर दिया नशे के खात्मे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अंतरराष्ट्रीय ड्रग अब्यूज डे पर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से रतिया अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी विजय प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान हजारों लोगों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शहर में 5 किलोमीटर मैराथन में भाग लिया। गर्ल्स कॉलेज रतिया के प्रिंसिपल सीएल जस्सु ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी
विज्ञापन

विजय प्रताप की अगुवाई में चली मैराथन दौड़ अनाज मंडी से होते हुए शहर के बाजारों से होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां पर एसपी विजय प्रताप सिंह ने शहीदों को नमन भी किया। उसके बाद एसपी की अगुवाई में दौड़ लगा रहे सभी युवा व आमजन अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में लघु नाटकों व गीतों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह ने लोगों को नशे को खत्म करने में सहयोग देने और एकजुट होकर अभियान चलाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो न केवल परिवार को खत्म कर देती है बल्कि पूरे समाज में कैंसर की तरह फैलकर उसे खोखला कर देती है। उन्होंने कहा कि इस बुराई को खत्म करने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहे हैं और अपना ध्यान खेलकूद की तरफ लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए पुलिस अपना भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन उसमें सामाजिक भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को नशे को खत्म करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंजाबी गीत कलाकार जग्गी खान ने नशा एक दुखांत नाटक व नशे पर गीत द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।
लघु नाटिका के जरिये नशे के खिलाफ किया जागरूक
डॉ. मुरारी लाल ने भी लघु नाटक के जरिये लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद की और से रोड सेफ्टी के बारे में एक अप्लिकेशन सड़क सुरक्षा को जानो लांच की गई। इस अवसर पर डीएसपी सुभाषचंद्र, डीएसपी धर्मबीर सिंह पुनिया, थाना रतिया सदर प्रभारी कपिल सिहाग, रतिया शहर थाना प्रभारी पवन कुमार, नगर पालिका चेयरमैन बलजिन्द्र कौर, वाइस चेयरमैन सर्वजीत कौर, ऋषिकेश गर्ग, मुनीष गर्ग, डॉ. रमेश सेठी, जगराज नंबरदार, भारत विकास परिषद शाखा रतिया संरक्षक नरेश गोयल, अध्यक्ष राज कुमार सिंगला, सचिव गुरतेज सेठी, रवि संदीप भारती, जनक राज गोयल, सचिन तनेजा, गुरविंदर सिंह, धर्मवीर ललित, सतपाल सेठी, सोहन तनेजा, प्रेम बंसल, गिरधारी लाल सिंगला, अशोक मदान, नितेश जैन, संदीप जैन, भगवान दास गर्ग तथा विभिन्न गावों के सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद थे। प्रयास संस्था के संयोजक धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें