फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य ठप होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। गांव धारसूल में बेलगाम बढ़ रहे नशे के प्रकोप और ग्राम सरपंच की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार सुबह दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धारसूल बस स्टैंड पर कुलां-जाखल मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। बाद में एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने जाम खोला। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गांव के सरपंच पर भी पर नशे को लेकर ढिलाई बरतने के आरोप जड़े। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि अगर समय रहते गांव में नशे के रैकेट को तोड़कर नशे की बिक्री बंद नहीं करवाई गई तो वो एक बड़ा आंदोलन भी कर सकते हैं। जिसकी सीधी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ये है मामला
प्रदर्शन करने वाले लोगों में शामिल गुरप्रीत, काला, पवन, संदीप व विजेंद्र आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव का सरपंच मनमानी पर उतारू है। गांव का विकास पूरी तरह से ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के पास करीब एक वर्ष पहले से जिम का सामान आया हुआ है लेकिन अभी तक पंचायत द्वारा सामान गांव के युवाओं को मुहैया नहीं कराया है। इसे लेकर युवा कई बार सामान की मांग कर चुके है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार देखा गया है कि बाहर के भी कुछ लोग आकर गांव में नशा बेचते हैं जिसकी शिकायत कई बार सरपंच को भी की गई है लेकिन उन्होंने ढिलाई वाला रवैया अपना लिया है। इतना ही नहीं गांव के विकास कार्य भी ठप हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव में गंदे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी का जोहड़ स्वच्छता के अभाव में ओवरफ्लो हो रहा है। ऐसे में गंदा पानी गांव की गलियों में भर रहा है। इससे ग्रामवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बनाई 30 सदस्यीय कमेटी, चौकी प्रभारी ने ली कमेटी की बैठक
गांव में नशे की रोकथाम को लेकर मौजिज लोगों की 30 सदस्यीय कमेटी गठित की गईं है। रविवार को चौकी प्रभारी आनंद कुमार द्वारा गठित कमेटी सदस्यों से मीटिंग की गईं। बैठक में निर्णय लिया कि नशे को लेकर कमेटी द्वारा पुलिस का सहयोग किया जायेगा। गांव में नशा तस्करों की सूचना कमेटी द्वारा पुलिस को दी जायेगी। इस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया गया कि ग्राम पंचायत से बातचीत कर सोमवार ही जिम का सामान उन्हें मुहैया करा दिया जायेगा। इसके अलावा पानी निकासी की समस्या का भी शीघ्र निवारण कर दिया जायेगा
विज्ञापन

‘गांव धारसूल के ग्रामीणों ने नशे की अधिकता व अन्य विकास कार्यों में ढिलाई को लेकर कुलां-जाखल मार्ग जाम कर दिया था। उन्हें आश्वस्त किया है कि गांव में नशे बेचने व खरीदने वालों की धरपकड़ की जाएगी और गांव में ठप पड़े विकास कार्य दोबारा शुरू करवाए जाएंगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है।’
विज्ञापन

आनंद कुमार, चौकी प्रभारी, कुलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें