फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तर पर 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जिला स्तर पर जोर-शोर से मनाने की तैयारियां चल रही है। उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा के मार्गदर्शन में जिला आयुष विभाग अन्य सभी विभागों व प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल बनाकर कार्यक्रम की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में लगा हुआ है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनियां ने बताया कि 9 से 11 जून तक ब्लॉक स्तर पर योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आरंभ होने जा रहा है, जिसमें संबंधित ब्लॉक में सभी प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंच-सरपंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट्स एवं इच्छुक जनसाधारण भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भट्टू कलां में योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित करवाया जाएगा। इसी प्रकार से नागपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना में कंवरसेन गुप्ता हर्बल पार्क, भूना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखल में ताऊ देवीलाल पार्क में तथा रतिया में अनाजमंडी में ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगें। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आयुष विभाग की योग विशेषज्ञा अंबिका पांटा तथा पतंजलि योग समिति के सहयोग से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्धारित योगा प्रोटोकॉल अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 जून से 15 जून तक प्रात: 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक जिला स्तर का योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ओम शांति हॉल, नजदीक दुर्गा मंदिर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें