फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद मोदी भी आश्वस्त नहीं थे प्रदेश की दस सीटों की जीत पर, लेकिन शाह ने हमें दिया भरोसा : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की लोकसभा की सभी दसों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त नहीं थे। उन्हें दस में से 9 सीटों पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हमें विश्वास दिलाया कि बीजेपी सभी दसों सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

फतेहाबाद प्रवास के दौरान शनिवार अल सुबह माडल टाउन स्थित पपीहा पार्क में मार्निंग वॉक पर निकले प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में बताया कि अमित शाह से मिले प्रोत्साहन के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश बीजेपी ने एकजुट होकर पूरी प्लानिंग के साथ चुनाव लड़ा और अमित शाह के भरोसे को पूरा किया। इस दौरान बराला ने पार्क में सैर और योग के लिए पहुंचे शहर के लोगों से मुलाकात भी की।
अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन अटकलों का भी जवाब दिया जिसमें ये कहा जा रहा था कि बराला अगला विधानसभा चुनाव फतेहाबाद सीट से लड़ सकते हैं। बराला ने स्पष्ट कहा कि टोहाना के लोग मेरे परिवार की तरह हैं। वहां का विकास उनकी नैतिक एवं निजी जिम्मेदारी भी है। ऐसे में परिवार छोड़कर फतेहाबाद से चुनाव लड़ना टोहाना के साथ गलत होगा। लेकिन अगर संगठन को लगा कि उनका फतेहाबाद से चुनाव लड़ना ठीक रहेगा तो उस वक्त की स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें