टोहाना। गांव दमकोरा में बन रहे खेल स्टेडियम में सिंचाई विभाग के ठेकेदार की लगी कंक्रीट मिक्सर मशीन में एक मजदूर गिरकर घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैचेन सिंह निवासी बिहार (25) गांव दमकोरा में सिंचाई विभाग द्वारा रेलवे रोड पर पूल के निर्माण के लिए लगे प्लांट में मजदूरी का कार्य करता था। इस दौरान जब वह प्लंाट में अपना कार्य कर रहा था तो किसी कारणवश एक मशीन से नीचे गिर गया और मशीन चल पड़ी जिस कारण वह मशीन के अंदर फंस गया। इस दौरान अन्य मजदूरों ने मशीन को तुरंत बंद कर दिया और घायल मजदूर को मशीन से बाहर निकालने लगे। बताया गया कि है मशीन में फंसे मजदुर को बाहर निकालने के लिए मशीन को कट्टर से काटना पड़ा। इस दौरान मौके पर यंग इंडिया सेवा की एंबुलेंस के सदस्यों ने मानवता भलाई का परिचय देते हुए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मजदूर के पैर व पीठ बुरी तरह से छिल गए। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।