फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में जा घुसी असंतुलित कार, शट्टर टुटा सामना तहस-नहस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर रविवार रात को एक बेकाबू कार दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा देर रात का था इसलिए दुकानदार के दुकान में नहीं होने के कारण जान का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन सामान तहस-नहस हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया जिसका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात उक्त कार बीघड़ की तरफ से आ रही थी। अचानक कार असंतुलित होने के कारण दुकान में जा घुसी। सोमवार सुबह जब दुकान का मालिक महेंद्र सिंह दुकान पर आया तो उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुुुुुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक ने बताया कि दुकान का शटर और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है वहीं दुकान के अंदर रखे सामान का भी नुकसान हुआ है। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि दुकानदार की शिकायत प्राप्त हुई है, दुकान का निरीक्षण किया गया है। कार चालक का इलाज हिसार के एक अस्पताल में चल रहा है उसके बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें