अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सिरसा संसदीय क्षेत्र लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक भारत भूषण मिड्ढा ने भाजपा विधि एवं विधाई विभाग के लोकसभा संयोजक एडवोकेट प्रवीण जोड़ा और विस्तारक मनजीत गोस्वामी के साथ शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला धांगड़ में मिड-डे मील एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारत भूषण मिड्ढा ने स्कूल स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को भोजन प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई मिड-डे मील योजना का लक्ष्य स्कूल जाने वाले बच्चों के पोषण संबंधी स्थिति में एवं देश की साक्षरता में सुधार करना है। योजना से स्कूल में नामांकन और उपस्थिति एवं कुपोषण के मुद्दों में काफी सुधार हुआ है। इस योजना से होने वाले लाभों में से सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह बच्चों को एक साथ भोजन करने की आदत को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर डॉ राजकुमार भादू, डॉ राजेंद्र सोनी, बलवीर शास्त्री, पाठशाला के मुख्य शिक्षक मेघराज, अध्यापक, बूटा राम, कृष्ण शर्मा, कृष्ण कुमार, अनिता रानी, मंजू रानी एवं सुमन देवी उपस्थित थे।