फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज हड़ताल : 5 चालक व 4 परिचालक ड्यूटी पर लौटे, अब क्लर्कों की जगह पर बिठाया पुलिसकर्मियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज हड़ताल : 5 चालक और 4 परिचालक ड्यूटी पर लौटे, क्लर्कों की जगह पुलिस कर्मी बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। 12 दिनों से रोडवेज की हड़ताल के चलते हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने अब हड़ताली कर्मचारियों में फूट डालो-राज करो की नीति को लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में शनिवार को प्रशासन की ओर से हड़ताली कर्मचारियों में शामिल 9 रोडवेज कर्मचारियों को वापिस ड्यूटी पर लाने का सफल प्रयास किया गया। ये 9 रोडवेज कर्मचारी रविवार सुबह से ही अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे। इनमें 5 चालक व 4 परिचालक शामिल हैं। इस घटनाक्रम से उत्साहित रोडवेज प्रशासन ने रविवार को अपनी इस प्रैक्टिस में और तेजी लाने की कवायद भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर रविवार को हड़ताल में रोडवेज क्लर्कों के भी शामिल होने से स्थिति और बदतर होती दिखी। शनिवार को रोडवेज प्रशासन जिलेभर में कुल 91 बसें चलाने में सफल रहा।
22 क्लर्क गए हड़ताल पर, पुलिसकर्मियों के सहारे चला काम
शुक्रवार दोपहर बाद रोडवेज के 22 क्लर्कों के हड़ताल पर चले जाने शनिवार को पूरा दिन बस स्टैंड में कामकाज प्रभावित रहा। रोडवेज प्रशासन को शनिवार सुबह ड्यूटी सेक्शन के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, पैसे जमा करने व टिकट देने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल प्रशासन ने अब रोडवेज क्लर्कों की जगह भी पुलिसकर्मियों को ही बिठा दिया है। शनिवार को पुलिस विभाग के कर्मचारी ही क्लर्कों के स्थान पर बैठकर कामकाज करते नजर आए। इसके अलावा रोडवेज विभाग के एएसओ को कैशियर बनाया गया तब जाकर व्यवस्था पटरी पर लौटती दिखी। क्लर्कों की कमी के चलते रोडवेज चालकों-परिचालकों की ड्यूटी में आ रही परेशानी को देखते हुए खुद रोडवेज महाप्रबंधक शंभू राठी अपना दफ्तर छोड़कर शनिवार को सारा दिन ड्यूटी सेक्शन में ही बैठे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को चली रोडवेज की 91 बसें, 114 चालक व 110 परिचालक हुए भर्ती
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 12वें दिन विभाग ने आउटसोर्सिंग चालकों व परिचालकों के सहारे प्रशासन ने शनिवार को रोडवेज की 91 बसें चलाई जिनमें से 65 बसें फतेहाबाद बस स्टैंड से तथा 26 बसें टोहाना सब डिपो से चलाई गई। इसके अलावा रोडवेज हड़ताल के चलते जिले में शनिवार को 36 ड्राइवरों की नई भर्ती की गई। जिसके चलते अब तक जिले में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत जिले में अब तक 114 चालक व 110 परिचालकों की भर्ती की जा चुकी है।
जीएम का दावा, नियमित से अधिक आ रहा राजस्व
रोडवज महाप्रबंधक शंभू राठी ने हड़ताल के दौरान दावा किया है कि पिछले तीन दिनों में आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए गए चालकों-परिचालकों ने नियमित रूटों के मुकाबले ज्यादा राजस्व दिया है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में जब नियमित कर्मचारी बस लेकर फतेहाबाद से हिसार आते थे तो एक बस से औसतन 38 सौ रुपये के करीब राजस्व आता था, लेकिन अब ये बढ़कर 46 सौ से अधिक हो गया है। इसी तरह फतेहाबाद से रोहतक तक जाने वाली बस का राजस्व भी बढ़कर 9 हजार से 12 हजार हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज की 91 बसों को चलाया गया है। अब सभी लंबे व लोकल रूटों पर सेवा बहाल हो गई है, जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। हड़ताल पर बैठे रोडवेज के 5 चालकों व 4 परिचालकों ने ड्यूटी पर ज्वाइन कर लिया है।
- शंभू राठी, जीएम रोडवेज, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें