फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो विधायक के प्रोजेक्ट को सरकार ने किया था रिजेक्ट, अब उसी को सीएम घोषणा में शामिल करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। 31 अक्तूबर को भूना में सीएम मनोहर लाल की प्रस्तावित रैली में भूना बाईपास की घोषणा की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश की मनोहर सरकार इनेलो विधायक के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने का काम करेगी। दरअसल फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने विधानसभा सत्र के दौरान ये मांग उठाई थी कि सिरसा-चंडीगढ़ मार्ग को बाईपास से जोड़ा जाना चाहिए और सूरेवाला चौक तक सड़क को फोरलेन किया जाए। विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने ये कहते हुए विधायक दौलतपुरिया के प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था कि फिलहाल इस रूट पर वाहनों की संख्या काफी कम है। उधर भूना बाईपास की घोषणा की उम्मीदों के बीच विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा है कि अगर सीएम मनोहर लाल अभी भी इसकी घोषणा कर दें तो वे इसका स्वागत करेंगे।
भूना को उपमंडल का दर्जा व शुगर मिल शुरू होने की भी लोगों को उम्मीद
सीएम मनोहर लाल चुनावी साल ढमें भूना के दौरे पर आ रहे हैं और जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में पूरे जिले को उनसे कई सौगातों की उम्मीद है। चूंकि ये रैली भूना में आयोजित होने जा रही है तो निश्चित तौर पर भूना के निवासी इस रैली से खास उम्मीद लगाकर बैठे हैं। भूना बाईपास के अलावा यहां के बाशिंदे भूना को उपमंडल का दर्जा देने व भूना शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल अब भूना में नगर पालिका का गठन हो चुका है। उन सभी शहरों, जहां पर नगर पालिका का गठन हो चुका है, वहां पर उपमंडल की घोषणा हो चुकी हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि सीएम मनोहर लाल भूना को उपमंडल का दर्जा दे दें। इससे वहीं पर एसडीएम की पोस्ट मिल जाएगी और लोगों को प्रत्येक काम के लिए 30 किलोमीटर दूर फतेहाबाद चलकर नहीं आना पड़ेगा। शुगर मिल को लेकर भी किसान संगठन लंबा आंदोलन कर चुके हैं। ऐसे में किसान तबके को लुभाने के लिए शुगर मिल का दांव भी सरकार खेल सकती है। किसान संगठनों ने बीते दिन इसको लेकर प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन

फिलहाल कालेज ही एकमात्र उपलब्धि
भूना में कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर घोषणा अवश्य की गई थी, लेकिन चार साल बीतने के बावजूद अभी तक स्थिति जस की तस है। भूना में अगर सरकार के नाम कोई उपलब्धि है तो वो कालेज की स्थापना ही है। ऐसे में फतेहाबाद हलके में आने वाले भूना के लिए सीएम मनोहर लाल जरूर कोई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा भूना नगर पालिका को शहर के विकास के लिए तीन से पांच करोड़ की ग्रांट का ऐलान भी होना तय है।
वर्जन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रूप में प्रदेश को पहला ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो क्षेत्रवाद व जातिवाद से परे एक समान विकास की सोच रखता है। हमें उम्मीद हैं कि सीएम के दौरे से भूना सहित पूरे जिले को कई बेहतरीन सौगातें मिलेंगी।
विज्ञापन

- वेद फुलां, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, फतेहाबाद ।
विधानसभा में सबसे पहले मैंने ही चंडीगढ़-सिरसा मार्ग में स्थित फतेहाबाद से वाया भूना होते हुए सूरेवाला चौक तक बाईपास व फोरलेन की मांग उठाई थी। लेकिन सरकार ने कम वाहनों का आवागमन की बात कहते हुएइसे रिजेक्ट कर दिया था। सरकार अब भी इसकी घोषणा करती है तो इसका स्वागत करेंगे।
- बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें