फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी लहरियां पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव में मां-बेटे ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैक्स की प्रबंधक कमेटी चुनाव में मां-बेटे जीते
विज्ञापन

बारह सौ मतदताओं ने सात कृषक और तीन गैर कृषक सदस्य चुने
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। दी लहरियां पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी का चुनाव वीरवार को शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। जिसमें सात कृषक व तीन गैर कृषक सदस्य चुने गए। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। 1816 में से बारह सौ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव बूथ गांव दिगोह व लहरिया मिनी बैंक में बनाए गए थे। चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से करवाने के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।
लहरिया पैक्स सहकारी समिति के चुनाव परिणाम में दस सदस्य चुने गए हैं। इनमें कृषक पद पर हनुमान सिंह नहरा लहरिया, दीपक चांगल, रोहताश कुमार लहरिया, विनोद कुमार टिब्बी, रामनिवास लहरिया, गुरविन्द्र सिंह रहनखेड़ी, बलजिन्द्र सिंह दिगोह चुनाव में जीत गए हैं। जबकि गैर कृषक पद पर बिमला देवी चांगल, सुमित्रा लहरियां व राजरानी लहरियां ने पद पर विजयी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैक्स सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी के चुनाव में लहरिया निवासी एवं मार्किटींग सोसायटी हफैड भूना के चेयरमैन दीपक चांगल व उनकी मां बिमला देवी चुनाव जीत गए हैं। एक ही घर में दो सदस्यों का विजयी होना लहरियां पैक्स पर भी इसका अत्याधिक प्रभाव रहा है। उपरोक्त दोनों के विजयी होने पर रामकुमार चांगल ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
32गांव लहरिया में पैक्स चुनाव को लेकर लाईनों में लगे मतदाता।
33 पैक्स चुनाव में विजयी हुए दीपक चांगल व उनकी मां बिमला देवी का स्वागत करते समर्थक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें