फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। एक ओर सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं शहर में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर में पहले से ही सफाई कर्मचारियों की भारी कमी थी, लेकिन अब कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण व्यवस्था और बिगड़ी हुई है। लोगों ने प्रशासन से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू करवाने की मांग की है। केवल कुमार, अशोक कुमार, प्रेम कुमार, राजपाल, लेखराज, कुंदन लाल, मोहन लाल, भीम कुमार आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई पूरी से बिगड़ी हुई है। शहर के मुख्य बाजारों, मार्गों व गलियों व जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के चलते दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को शहर की सुचारु रुप से सफाई के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
03 एफटीबीपी 13-रतिया शहर की सड़कों पर लगे हुए गंदगी के ढेर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें