फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पूरे शहर में रहेगी बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भट्टूरोड पर स्थित 33 केवी सब स्टेशन में ओवरलोड को देखते हुए बिजली निगम ने जवाहर चौक फीडर का लोड बदलकर सेकंड ट्रांसफार्मर पर डालने का फैसला लिया है। शनिवार को इसके लिए पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी निगम के एसडीओ धीरज कुमार ने दी। एसडीओ ने बताया कि फतेहाबाद में 8 फीडर हैं, जिनमें 11केवीए फीडर का माडल टाऊन, सिविल अस्पताल, हिसार रोड, फतेहाबाद फीडर, जवाहर चौक फीडर, योग नगर फीडर, सिटी फीडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर चौक फीडर 33 केवी सब स्टेशन के पावर हाउस टी-3 से जुड़ा हुआ है। जहां इन दिनों ओवरलोड होने से फीडर पर शहरी बिजली प्रभावित हो रही है। शनिवार को जवाहर चौक फीडर की सप्लाई टी-3 ट्रांसफार्मर से बदलकर टी-2 ट्रांसफार्मर पर जोड़ दी जाएगी। जिसके बाद 33 केवी सब स्टेशन का लोड हीट नहीं लेगा और बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शनिवार सुबह 6 बजे काम आरंभ कर दिया जाएगा और 9 बजे तक बिजली बहाल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें