फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए चलाया लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। शहर के टोहाना रोड के निकट शक्ति नगर में रविवार को शक्ति सेवा सोसायटी द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 2 मार्च को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया और गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अरदास की गई। सेवादार सिमरजीत सिंह ने बताया कि लोगों के सहयोग से श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रकाश किया गया था। जिसका आज भोग डाला गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति के लिए समस्त संगत के सहयोग से हर साल धामक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह सहित काफी संख्या में संगत उपस्थित थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें