फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मुनीम की मौत मामले में आरोपी ट्राला चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। लाली रोड पर सदर थाना के नजदीक एक ट्राला चालक द्वारा दो बाइक सवार युवकों के साथ हुई टक्कर में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी ट्राला चालक लालवास निवासी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गंाव लालवास निवासी राजेंद्र सिंह व बंटा सिंह शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया की तरफ आ रहे थे। राजेंद्र रतिया की अनाज मंडी में एक दुकान पर मुनीम लगा हुआ है, जैसे ही उनका बाइक सदर थाना के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों घायल हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उठाया और रतिया के अस्पताल में ले आए जहां डाक्टरों ने मुनीम राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल बंटा सिंह के बयानों पर ट्राला चालक लालवास निवासी संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें