अमर उजाला ब्यूरो
कुलां । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मार्केट कमेटी धारसूल के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार सरदारी लाल शर्मा निवासी गांव नन्हेड़ी, हेम राज निवासी गांव कुलां, सूरजभान जांगड़ा निवासी गांव अकांवाली, सुभकरण निवासी गांव धारसूल कलां, सुखपाल सिंह निवासी गांव करंडी, जय कुमार निवासी गांव दिवाना, अमीर चन्द निवासी गांव अकांवाली, कश्मीर सिंह निवासी गांव गुल्लरवाला, सज्जन कुमार निवासी गांव रसूलपुर, रामफल निवासी गांव कुलां, गुरमेल सिंह निवासी गांव जाबतेवाला, गुरतेज सिंह निवासी गांव रत्ताथेह, शीशपाल निवासी गांव धारसूल कलां, राजेन्द्र कुमार निवासी गांव धारसूल कलां, मनोज कुमार निवासी गांव नन्हेड़ी, हरीश कुमार निवासी टोहाना, रिछपाल निवासी गांव धारसूल कलां व सतबीर सिंह निवासी गांव धारसूल को मार्केट कमेटी धारसूल के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।