अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। बुधवार दोपहर को गांव कुनाल में शुरू होने वाली प्री-हड़प्पाकालीन खुदाई अब वीरवार सुबह शुरू होगी। दरअसल खुदाई के लिए चंडीगढ़ से आने वाली विशेष टीम बुधवार सांय को ही फतेहाबाद पहुंची। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला लोकसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि पुरातत्व विभाग की विशेष टीम वीरवार सुबह से गांव कुनाल की ऐतिहासिक जगह पर खुदाई का काम शुरू करेगी। सैनी के अनुसार इस मौके पर पुरातत्व विभाग की टीम को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।